JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: physics

सदिश व अदिश राशि क्या है , परिभाषा , उदाहरण vector and scalar quantity in hindi

vector and scalar quantity in hindi  सदिश व अदिश राशि क्या है , परिभाषा , उदाहरण :  अभी तक के अध्ययन में हमने पढ़ा है की किसी भी भौतिक राशि को दर्शाने के लिए मात्रा और मात्रक की आवश्यकता होती है लेकिन किसी भी भौतिक राशि को पूर्ण रूप से दर्शाने के लिए मात्रा , मात्रक के साथ साथ इसकी दिशा का भी ज्ञान होना आवश्यक है।

उदाहरण के लिए माना एक व्यक्ति 5 किलोमीटर चलता है , यहाँ हम देख सकते है की राशि की परिमाण 5 है और मात्रक किलोमीटर है अर्थात यह दूरी है लेकिन यहाँ अस्पष्ट है की वह किस दिशा में 5 किलोमीटर चला , अगर इसकी दिशा ज्ञात हो तो हम उस व्यक्ति की वर्तमान स्थिति बता सकते है , अत: किसी भौतिक राशि के परिमाण व मात्रक के साथ साथ उसकी दिशा का भी वर्णन होना आवश्यक है।
राशियाँ दो प्रकार की हो सकती है –
1. सदिश राशियाँ
2. अदिश राशियाँ

सदिश राशियाँ (vector quantity)

वे राशियाँ जिनमे भौतिक राशि को व्यक्त करने के लिए परिमाण , मात्रक के साथ उसकी दिशा का भी वर्णन आवश्यक हो सदिश राशि कहलाती है।
सदिश राशियाँ सदिश संयोजन नियम की पालना करते है।
सदिश राशियों के उदाहरण – बल , विस्थापन , वेग , त्वरण आदि।
इन राशियों में यदि दिशा नहीं दी गयी हो तो ये अधूरी मानी जाती है जैसे किसी वस्तु पर 5 न्यूटन बल लग रहा है , यहाँ परिमाण व मात्रक दोनों दिए हुए है लेकिन बल किस दिशा में लग रहा है यह स्पष्ट नही है अत: इसे पूर्ण रूप से तब तक व्यक्त नहीं किया जा सकता जब तक इसमें इसकी दिशा न दी गयी हो।

अदिश राशियाँ (scalar quantities)

वे राशियाँ जिनको पूर्ण रूप से व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण व मात्रक की आवश्यकता होती है दिशा की नहीं।
अर्थात अदिश राशि में दिशा का वर्णन होना आवश्यक नहीं होता है।
उदाहरण : कार्य , समय आदि।
कार्य व समय दोनों अदिश राशियाँ है क्योंकि इनको व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण व मात्रक की आवश्यकता होती है , इनको व्यक्त करने के लिए दिशा का वर्णन आवश्यक नहीं होता है।
अदिश राशियों में जोड़ , घटाना , गुणा , भाग आदि सामान्य बीजगणित की तरह ही होता है।
Sbistudy

Recent Posts

बैराठ सभ्यता कहाँ स्थित है वर्तमान में bairath civilization in rajasthan in hindi present location

bairath civilization in rajasthan in hindi present location बैराठ सभ्यता कहाँ स्थित है वर्तमान में…

19 hours ago

आहड़ सभ्यता की प्रमुख विशेषता , स्थल उत्खनन किसने किया कहाँ स्थित है ahar civilization in hindi

ahar civilization in hindi आहड़ सभ्यता की प्रमुख विशेषता , स्थल उत्खनन किसने किया कहाँ…

1 day ago

कालीबंगा सभ्यता के नोट्स , खोज कब और किसने की के बारे में kalibanga sabhyata in hindi

kalibanga sabhyata in hindi कालीबंगा सभ्यता के नोट्स , खोज कब और किसने की के…

1 day ago

सती रासो किसकी रचना है , sati raso ke rachnakar kaun hai in hindi , सती रासो के लेखक कौन है

सती रासो के लेखक कौन है सती रासो किसकी रचना है , sati raso ke…

4 days ago

मारवाड़ रा परगना री विगत किसकी रचना है , marwar ra pargana ri vigat ke lekhak kaun the

marwar ra pargana ri vigat ke lekhak kaun the मारवाड़ रा परगना री विगत किसकी…

4 days ago

राजस्थान के इतिहास के पुरातात्विक स्रोतों की विवेचना कीजिए sources of rajasthan history in hindi

sources of rajasthan history in hindi राजस्थान के इतिहास के पुरातात्विक स्रोतों की विवेचना कीजिए…

5 days ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now