नाभिक क्या है , परमाणु के नाभिक की खोज किसने की ? (nucleus of an atom in hindi)

(nucleus of an atom in hindi) नाभिक क्या है , परमाणु के नाभिक की खोज किसने की ? : किसी भी परमाणु के केन्द्र में नाभिक उपस्थित होती है अर्थात परमाणु के केंद्र को ही नाभिक कहा जाता है।  परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन पाए जाते है।  नाभिक की खोज अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने 1911 में किया था।
हम अपने चारो तरफ जो कुछ भी देखते है वह परमाणु से मिलकर बना होता है और परमाणु इलेक्ट्रॉन , प्रोटोन और न्यूट्रॉन से मिलकर बना होता है।  परमाणु में नाभिक होता है जिसमे प्रोटोन और न्यूट्रॉन पाये जाते है और इलेक्ट्रॉन इस नाभिक के चारो तरफ चक्कर लगाते रहते है।

नाभिक की खोज कैसे व किसने की ? (रदरफोर्ड का स्वर्ण पत्र प्रयोग)

प्रसिद्द वैज्ञानिक ने एक प्रयोग किया जिसे स्वर्ण पत्र प्रयोग कहा जाता है , 1909 में अर्नेस्ट रदरफोर्ड , हंस गीजर और अर्नेस्ट मार्सडन ने एक स्वर्ण पत्र प्रयोग किया।
इस प्रयोग में इन्होने एक स्वर्ण की बहुत पतली परत ली और इस इन्होने रेडियो सक्रीय पदार्थ (अल्फा कणों) की बौछार की तो उन्होंने देखा की अधिकतर अल्फा कण सीधे निकल गए , कुछ alpha कण बहुत अधिक कोण से अपने मार्ग से विचलित हो गए और कुछ alpha कण तो वापस लौट आये।
रदरफोर्ड ने निम्न निष्कर्ष निकाले
1. परमाणु का अधिकतर हिस्सा खाली होता है जिससे alpha कण के अधिकतर विकिरण आसानी से निकल जाती है।
2. परमाणु के केन्द्र में एक नाभिक पाया जाता है जिसमे परमाणु का पूरा धनावेश इक्कठा रहता है।
3. परमाणु का केन्द्र (नाभिक) काफी सघन होता है क्योंकि इसमें धनावेश कण पाये जाते है।