मोललता की परिभाषा क्या है सूत्र प्रश्न उत्तर उदाहरण molality definition with examples hindi

molality definition with examples hindi मोललता की परिभाषा क्या है सूत्र प्रश्न उत्तर उदाहरण किसे कहते हैं –

मोललता की परिभाषा – एक किलोग्राम विलायक में किसी विलेय की मोलो की संख्या को मोललता कहते है।  इसे m से व्यक्त करते है।

मोललता (molality ) (m) =  विलेय  के  मोलों  की  संख्या / विलायक  का  भार  ( ग्राम में )

चूँकि विलेय के मोल = विलेय का भार (ग्राम में ) / अणुभार

अतः  मोललता (m)  = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलायक का भार (kg में)

 

नोट : मोललता की इकाई मोल/kg  है।

नोट : मोललता ताप से प्रभावित नहीं होती है क्यूंकि यह आयतन से सम्बंधित नहीं है।

प्रश्न 1 – 6 ग्राम यूरिया (NH2-CO-NH2) 500 ग्राम जल में घुला हुआ है तो मोललता ज्ञात कीजिये।

उत्तर –  मोललता (m)  = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलायक का भार (kg में)

m = 6/60 x 500/1000

m = 0. 2 m  या 0. 2 मोल/kg

प्रश्न 2 – 11.1 ग्राम कैल्शियम क्लोराइड ( cacl) 2 किलोग्राम जल में घुला हुआ है तो मोललता ज्ञात करो।

उत्तर –  मोललता (m ) = 11.1 / 111 x 2

m   = 1/20

m = 0.5 m

प्रश्न 3 – 4.9 ग्राम सल्फ्यूरिक अम्ल ( H2SO) 250 ग्राम जल में घुला हुआ है तो मोललता ज्ञात करो।

उत्तर – मोललता (m)  = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलायक का भार (kg में)

m   = 4.9 / 98 x 250/1000

m   =  2/10 = 0.2 m

प्रश्न 4 –   4.9 ग्राम (H2SO4) , 100 ml जलीय विलयन में उपस्थित है , यदि विलयन का घनत्व 1.02 ग्राम प्रति ml है तो मोलरता और मोललता ज्ञात करो

उत्तर –    1. मोलरता (M)  =   विलेय  पदार्थ  की  मोलों  में  संख्या  /  विलयन  का  आयतन  ( लीटर  में )

मोलरता (M) = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलयन का आयतन (लीटर में )

M = 4.9 / 98 x 100/1000

M = 1/2

M = 0.5 M

  1. मोललता (m)  = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलायक का भार (kg में)

विलयन का द्रव्यमान निम्न प्रकार से ज्ञात करते है

द्रव्यमान = घनत्व x आयतन

= 1.02 x 100

विलयन का द्रव्यमान = 102 ग्राम

अतः      विलायक का भार = विलयन का भार – विलेय का भार

= 102 – 4.9 = 97.1

मोललता (m)  = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलायक का भार (kg में)

m     =  4.9 / 98 x 97.1 /1000

m  = 4900 / 98 x  97.1

m  = 4900 / 9515.8 m

 

#मोललता किसे कहते है समझाइये , मोललता को परिभाषित कीजिये , molality क्या है , मोललता तथा मोलरता में अंतर बताइएं , molalta किसे कहते है , मोलरता

मोललता की परिभाषा क्या है , molalta का सूत्र लिखिए , molality उदाहरण in hindi , मोललता प्रश्न उत्तर molality definition in hindi chemistry notes 12th class molality definition with examples in hindi मोललता क्या है परिभाषा सूत्र प्रश्न उत्तर उदाहरण लिखो