कीलेट  लिगेंड ,समन्वय मंडल , उपसहसंयोजन संख्या , होमोलेप्टिक , हेट्रो लेप्टिक संकुल

कीलेट  लिगेंड (Kettle ligand):  

द्वि दंतुर या बहु दंतुर लिगेंड केंद्रीय धातु परमाणु से जुड़कर पांच या छह सदस्य वलय बनाते हैं ,  इस वलय  को कीलेट  लिगेंड कहते हैं तथा बने  योगिक को कीलेट योगिक कहते हैं |

कीलेट  लिगेंड निम्न है

en,  OX , EDTA4- , gly

उदाहरण : [Cu(en2)]2+

समन्वय मंडल (Coordinate board):

केंद्रीय धातु परमाणु तथा उससे जुड़े लिगेंड को गुरु कोष्ठक में लिखते हैं ,  इन सभी को सम्मिलित रुप से समन्वय मंडल कहते हैं |

जैसे : (1 ) K4[Fe(CN)6] मैं समन्वय मंडल [Fe(CN)6]  है |

(2) [Cr(NH3)6]Cl3 मैं समन्वय मंडल [Cr(NH3)6]3+

समन्वय बहुफलक (Coordinate multilayer):

केंद्रीय धातु तथा परमाणु तथा उससे जुड़े लिगेंड की द्विक स्थान व्यवस्था को समन्वय बहुफलक कहते हैं

जैसे : [Ni(CO)4] , (चतुष्फलकीय)

[Ni(CN)4]2- ,  ( समतलीय वर्गाकार)

[Fe(CN)6]-4   ( अष्ट फलकीय)

उपसहसंयोजन संख्या (Sub-connecting number):

केंद्रीय धातु परमाणु से जुड़े एक दंतुर लिगेंड की संख्या को उपसहसंयोजन संख्या कहते हैं |

नोट :  यदि केंद्रीय धातु परमाणु से द्वि दंतुर लिगेंड जुड़े हैं तो उनकी संख्या को 2 से गुणा कर उपसहसंयोजन संख्या ज्ञात करते हैं |

संकुल यौगिक    उपसहसंयोजन संख्या
Na[Ag(CN)2] 2
[Cu(NH3)4]SO4 4
[Ni(CO)4] 4
[Cr(NH3)3Cl3] 6
[Cr(en)3]Cl2 6
Na3[Al(OX)3] 6
[CrCl2(en)2] 6
[Ni(EDTA)] 6

 

होमोलेप्टिक संकुल (Homomolectic package):

वह संकुल यौगिक जिनमें लिगेंड के सभी दाता परमाणु समान होते हैं उन्हें होमोलेप्टिक  संकुलन कहते हैं |

उदाहरण : 1. [Ni(CO)4]

  1. [Cu(NH3)4]SO4

हेट्रो लेप्टिक संकुल (Hetero lactic package):

वह संकुल योगिक जिनमे लिगेंड के दाता परमाणु अलग-अलग होते हैं |

उदाहरण : [Pt(NH3)2Cl2]