Crystal system (क्रिस्टल तंत्र) , types and definition in hindi घनीय द्वि समलम्बाक्ष या चतुष्कोणीय विषम लंबाक्ष एकनताक्ष षट्कोणीय त्रिसयनताक्ष त्रिनताक्ष
क्रिस्टल तंत्र :
ब्रेवे के अनुसार 14 प्रकार के क्रिस्टल जालक होते है तथा 7 क्रिस्टल तंत्र होते है।
क्रिस्टल तंत्र | अक्षीय लम्बाई | अक्षीय कोण | क्रिस्टल जालक | उदाहरण |
1. घनीय | a = b = c | α = β = γ = 90′ | आद्य , अन्तः , फलक केंद्रित = 3 | NaCl , ZnS |
2. द्वि समलम्बाक्ष या चतुष्कोणीय | a = b ≠ c | α = β = γ = 90′ | आद्य , अन्तः = 2 | Sn , SnO2 , TiO2 |
3. विषम लंबाक्ष | a ≠ b ≠ c | α = β = γ = 90 | आद्य , अन्तः , फलक अन्तः = 4 | विषम लम्बास , KnO3 , BaSO4 |
4. एकनताक्ष | a ≠ b ≠ c | α = β = 90′ , γ ≠ 90′ | आद्य , अन्तः = 2 | एकनताक्ष , गंधक , Na2SO4 |
5. षट्कोणीय | a = b ≠ c | α = β = 90′ , γ = 120′ | आद्य = 1 | ग्रेफाइट |
6. त्रिसयनताक्ष | a = b = c | α = β = γ ≠ 90′ | आद्य = 1 | HgS , CaCO3 |
7. त्रिनताक्ष | a ≠ b ≠ c | α ≠ β ≠ γ ≠ 90′ | आद्य = 1 | CuSO4 .5H2O , K2Cr2O7 |
प्रश्न 1 : सबसे अधिक सममित क्रिस्टल तंत्र है ?
उत्तर : घनीय
प्रश्न 2 : सबसे अधिक असममित क्रिस्टल तंत्र है ?
उत्तर : त्रिनताक्ष
प्रश्न 3 : एकनताक्ष व षट्कोणीय क्रिस्टल तंत्र में अंतर लिखो।
एकनताक्ष | षट्कोणीय |
1. इसमें अक्षीय लम्बाई
a ≠ b ≠ c |
इसमें अक्षीय लम्बाई
a = b ≠ c |
2. इसमें अक्षीय कोण
α = β = 90 , γ ≠ 90′ |
α = β = 90′ , γ = 120′ |
प्रश्न : एक यौगिक x तथा y दो तत्वों से मिलकर बना है, x परमाणु घन के कोनों पर तथा y परमाणु घन के केंद्र पर स्थित है तो यौगिक का अणुसूत्र होगा।
उत्तर :
x परमाणुओं की संख्या = 8 x 1/8
x परमाणुओं की संख्या = 1
y परमाणुओं की संख्या = 1 x 1
y परमाणुओं की संख्या = 1
अतः यौगिक का अणुसूत्र = xy
प्रश्न : एक मात्रक कोष्ठिका m तथा n दो तत्वों से मिलकर बनता है। m परमाणु घन के कोनों पर तथा n परमाणु फलकों के केंद्र पर स्थित है तो यौगिक का अणुसूत्र बताइये।
उत्तर : m परमाणुओं की संख्या = 8 x 1/8
m परमाणुओं की संख्या = 1
n परमाणुओं की संख्या = 6 x 1/2
n परमाणुओं की संख्या = 3
अतः यौगिक का अणुभार = 3
प्रश्न : यदि घन के एक कोने से एक परमाणु m को हटा दिया जाए तो यौगिक का सूत्र क्या होगा।
उत्तर :
m परमाणुओं की संख्या = 7 x 1/8
m परमाणुओं की संख्या = 7/8
n परमाणुओं की संख्या = 6 x 1/2
n परमाणुओं की संख्या = 3
अतः यौगिक का अणुभार = m7/8 n3 या m7n24
plse other question send me